बद्दी से आई काेराेना पाॅजिटिव महिला का केएनएच में ऑपरेशन, एमएस कैंपस सील https://ift.tt/31dAsqd

केएनएच अस्पताल में बद्दी से रेफर काेराेना पाॅजिटिव महिला के आने के बाद मंगलवार सुबह अस्पताल परिसर काे सील करना पड़ा। हाईकाेर्ट के आदेशानुसार साेलन और सिरमाैर के पेशेंट काे अब डीडीयू काेविड केयर सेंटर शिफ्ट करने की मनाही है। उसके बाद गर्भवती महिलाओं काे केएनएच में ही शिफ्ट किया जा रहा है। सुबह नाै बजे एंबुलेंस में काेराेना पाॅजिटिव महिला केएनएच अस्पताल पहुंची। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए तुरंत एमएस ऑफिस के आसपास का परिसर सील कर दिया। यहां पर किसी काे भी आने की अनुमति नहीं थी।
यहां पर पांच सुरक्षा कर्मियाें की ड्यूटियां लगा दी गई, जाे किसी काे भी इस परिसर में जाने नहीं दे रहे थे। हालांकि मरीज के आने की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में काफी देर तक डर का माहाैल भी रहा। मगर महिला के पहुंचते ही तुरंत उसे अस्पताल में बनाए गए ट्राइज वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। यहां पर सभी जरूरी टेस्ट करने के बाद दाेपहर बाद महिला का सात डाॅक्टराें की टीम ने सिजेरियन शुरू किया। शाम पांच बजे तक महिला का सफल प्रसव करवा दिया गया। अब महिला और उसका बच्चा स्वस्थ है। केएनएच अस्पताल में पांच दिन में यह दूसरा काेराेना पाॅजिटिव महिला का सफर ऑपरेशन है। सात डाॅक्टराें की टीम ने यह ऑपरेशन किया। इससे पहले शुक्रवार काे भी यहां पर डाॅक्टराें की टीम ने साेलन से रेफर काेराेना पाॅजिटिव महिला का सफल ऑपरेशन किया था।
डीडीयू अस्पताल में हाईकोर्ट की राेक के बाद यहीं भेजे जा रहे मरीज
डीडीयू अस्पताल काे सरकार ने शिमला और किन्नाैर के साथ-साथ साेलन और सिरमाैर के काेराेना मरीजाें के लिए काेविड केयर सेंटर बनाया था। मगर हाईकाेर्ट ने एक सप्ताह पहले इस पर राेक लगा दी है। हाईकाेर्ट के आदेशानुसार अब साेलन और सिरमाैर के पेशेंट काे डीडीयू रेफर नहीं किया जा सकता। ऐसे में अब गर्भवती महिलाअाें काे केएनएच अस्पताल ही भेजा जा रहा है। यहीं पर इमरजेंसी में डाॅक्टर महिलाओं का प्रसव करवा रहे हैं।
ओपीडी में भी सीमित लाेग भेजेः काेराेना पाॅजिटिव महिला आरने के बाद जहां एक ओर एमएस ऑफिस परिसर सील कर दिया गया था, वहीं औपीडी में भी सीमित मरीजाें काे ही भेजा जा रहा था। यहां पर थाेड़ी-थाेडी महिलाओं काे भेजा जा रहा था। ऐसा इसलिए किया गया ताकि ओपीडी में भीड़ ना हाे जाए। सभी सुरक्षा कर्मियाें काे आदेश थे कि वह अस्पताल में भीड़ इकट्ठी नहीं करेंगे। प्रशासन ने पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था काे चाैकस कर दिया था। जिसके बाद यहां पर काफी डिस्टेंसिंग भी देखी जा रही थी। जिस समय काेराेना पाॅजिटिव महिला अस्पताल पहुंची, उस समय यहां पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है क्याेंकि उसी समय यहां ओपीडी शुरू हाेती है।
बद्दी से रेफर काेराेना पाॅजिटिव महिला का ऑपरेशन से सफल प्रसव करवाया गया। सात डाॅक्टराें की टीम ने यह प्रसव करवाया। काेराेना पाॅजिटिव महिलाऔं के लिए हालांकि अस्पताल में अगल से वार्ड बनाया गया है। बावजूद इसके यहां पर पूरी सावधानी रखी जा रही है कि काेई भी काेराेना पाॅजिटिव महिला आती है ताे उस दाैरान ट्राइज वार्ड के आसपास काेई भी गर्भवती महिला या तीमारदार ना जा पाए। उस क्षेत्र काे पूरी तरह से सील कर दिया जाता है। सैनेटाइजेशन के बाद ही खाेला जाता है। डाॅ. अंबिका चाैहान, एमएस केएनएच
केएनएच में लिफ्ट भी रही खराब, गर्भवती महिलाओं को दिक्कत
केएनएच अस्पताल में दाे दिन से लिफ्ट खराब हाेने से गर्भवती महिलाअाें काे काफी दिक्कतें आ रही है। अस्पताल के मुख्य अाेपीडी ब्लाॅक में लिफ्ट खराब हाेने से जहां गर्भवती महिलाओं काे पैदल सीढ़ियां चढ़कर ओपीडी, लेबर रूम औअन्य वार्डाें तक जाना पड़ रहा है, वहीं डाॅक्टराें अाैर अन्य स्टाफ के लिए भी दिक्कतें खड़ी हाे गई है। राेजाना इमरजेंसी के दाैरान स्टाफ यहां पर लिफ्ट से ही मरीजाें काे ओटी या अन्य जगहाें पर शिफ्ट करते हैं, मगर लिफ्ट खराब हाेने से उन्हें पैदल अावाजाही करनी पड़ रही है, जिसमें काफी समय खराब हाेता है। हालांकि प्रशासन ने मैकेनिक बुलाया है, जल्द ही लिफ्ट काे ठीक करवाने की बात कही जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Fz2pA9
No comments