शहर में व्यापार मंडल से जाेड़े जाएंगे वही दुकानदार जिनकी दुकानाें में लगे हाेंगे शटर, चुनाव के लिए बना रहे नए सदस्य https://ift.tt/3163oQC
व्यापार मंडल शिमला में उन्हीं काराेबारियाें काे सदस्य बनाया जाएगा, जिनकी पक्की यानी शटर वाली दुकानें हैं। हालांकि जीएसटी टीन नंबर या शाॅप एस्टेबलिशमेंट वालाें काे भी राहत दी गई है। रेहड़ी फड़ी व अन्य छाेटे दुकानदाराें के लिए सदस्यता नहीं दी जाएगी। आजकल व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान चल रहा है। जिसमें राेजाना काराेबारी व्यापार मंडल के सदस्य बनने के लिए पहुंच रहे हैं।
यहां पर अब उन्हीं काे सदस्यता दी जा रही है। जाे सदस्य बनने का सभी क्राइटएरिया पूरा कर रहे हैं। हालांकि व्यापार मंडल द्वारा सदस्य बनने की फीस 200 रुपए करने के बाद राेजाना कई काराेबारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियाें से संपर्क कर रहे हैं। मगर इसमें पदाधिकारी इस बात का खास ध्यान रख रहे हैं कि काेई फर्जी सदस्य ना बन सके। व्यापार मंडल ने 10 दिन पहले अपना सदस्यता अभियान शुरू किया था। मात्र 10 दिनाें में ही व्यापार मंडल के 300 सदस्य नए बन गए हैं। इसमें राेजाना 30 से 35 लाेग सदस्य बनने के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियाें के पास पहुंच रहे हैं।
सदस्य बनने के लिए दाे के साइन जरूरीः व्यापार मंडल में फर्जी सदस्य ना बन पाए इसके लिए नियम कड़े कर दिए गए हैं। इसी के तहत व्यापार मंडल ने पहली बार निर्णय लिया है कि सदस्य बनाने वाले फार्म पर प्रधान और काेषाध्यक्ष के हस्ताक्षर जरूरी कर दिए गए हैं। सदस्य काे फीस जमा करवाने से पहले दाेनाें पदाधिकारियाें के साइन करवाने हाेंगे। उसके बाद ही उसे व्यापार मंडल में सदस्यता दी जाएगी। अगर प्रधान या काेषाध्यक्ष में एक ने भी फार्म काे रिजेक्ट कर दिया ताे काराेबारी काे सदस्य नहीं बनाया जाएगा।
3200 सदस्य हैं अभी तक व्यापार मंडल मेंः व्यापार मंडल शिमला में अभी तक 3200 सदस्य हैं। हालांकि व्यापार मंडल शिमला प्रदेश का सबसे बड़ा व्यापार मंडल माना जाता है। इसमें सबसे ज्यादा काराेबारी है। लिहाजा इस बार व्यापार मंडल ने सभी काराेबारियाें के लिए खुले ताैर पर सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया है। इसके लिए फीस तक कम कर दी गई है। मगर इसमें उन्हीं काे लिया जाएगा जाे व्यापार मंडल के सभी नियमाें में आता हाेगा।
चुनाव सरकार के निर्देशाें पर हीः व्यापार मंडल शिमला के चुनाव से पहले सदस्यता अभियान जारी है। मगर चुनाव तभी हाे पाएंगे, जब शहर सरकार चुनाव के लिए हामी भरेगी। काराेबारियाें ने यह भी निर्णय लिया है कि जब तक काेराेना संकट है, तब तक सरकार के निर्देशानुसार ही चुनाव की तिथियां तय की जाएंगी। हालांकि अगर काेराेना संकट खत्म हाे जाता है ताे काराेबारी अपने तरीके से चुनाव की डेट तय कर देंगे। पहले काराेबारी सितंबर में चुनाव का प्लान बना रहे थे, मगर अब सरकार के निर्देशानुसार ही चुनाव करवाएंगे।
बीते 10 दिनाें से व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान जारी है। अभी तक 300 के करीब नए वाेटर बन चुके हैं। राेजाना 30 से 35 दुकानदार सदस्य बनने के लिए संपर्क कर रहे हैं। मगर इसमें यह खासताैर पर देखा जा रहा है कि जाे नियम व्यापार मंडल शिमला ने सदस्य बनने के लिए तय किए हैं उन्हीं के तहत दुकानदार काे सदस्य बनाया जा रहा है। किसी भी ऐसे दुकानदार काे सदस्य नहीं बनाया जाएगा जाे नियमाें के तहत नहीं अाता। हालांकि जाे नियमाें में है उन्हें सदस्य बनने में काेई परेशानी नहीं आएगी। - इंद्रजीत सिंह, प्रधान व्यापार मंडल शिमला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g6H7GF
No comments