Breaking News

तीन कंटेनमेंट जोन में 693 लोगों की हुई जांच, 16 पॉजिटिव मिले इधर दो की मौत https://ift.tt/2T8WlSt

शहर के तीन वार्डों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद यहां कुल 693 लोगों की जांच की गई, लेकिन इनमें से 16 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की ही पहचान की जा सकी है। इसकी वजह ये है कि पहले जब इन तीनों वार्डों में जांच की गई थी तो यहां कुल 232 मरीज मिले थे। इसके बाद मोतीलाल नेहरू वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड और स्वामी विवेकानंद वार्ड को सील कर दिया गया था। बाद में यहां लोगों की जांच की गई थी। जांच में मरीजों की संख्या कम होने के बाद कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया।
संभाग में सोमवार को दो कोरोना मरीजों की मौत हुई। कांकेर के नाथियानवागांव के 79 वर्षीय बुजुर्ग की रायपुर में मौत हो गई। इधर मेकॉज में दो की मौत हो गई है। दोनों नगरनार इलाके के हैं। इनमें से एक मरीज संक्रमित थी। जबकि दूसरे को संदिग्ध मानकर शव का सैंपल लिया गया है। अब बस्तर जिले कोविड मरीजों की मौत का आंकड़ा 77 हो गया है।

संदिग्ध महिला का शव मेकॉज में ही रखा
नगरनार की 40 साल की महिला के शव को मेकॉज में ही रख दिया गया है। जब तक उसकी रिपोर्ट नहीं आ जाती, शव को यहीं रखा जाएगा। ऐसे में अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पॉजिटिव आने पर अंतिम संस्कार रेडक्रॉस सोसाइटी करवाएगी।

बीजापुर की महिला का शव परिजनों को सौंपा
शनिवार को बीजापुर जिले की 30 साल की महिला की मौत के बाद शव से सैंपल लिए गए और उन्हें आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। सोमवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। वहीं महिला के साथ मारपीट के निशान भी मिले हैं। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला को भर्ती करते समय एंटीजेन में पॉजिटिव मिली थी।

दोनों महिलाएं कोविड हॉस्पिटल में थीं भर्ती एक थी पॉजिटिव, जबकि दूसरी संदिग्ध
नगरनार इलाके के दो लोगों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। इनमें एक पॉजिटिव 55 साल की महिला ने दम तोड़ दिया है। वहीं दूसरी 40 साल की महिला को सस्पेक्टेड वार्ड में रखा गया था। बताया जाता है कि सस्पेक्टेड वार्ड में उन्हें इसलिए रखा गया था, क्योंकि उनमें लक्षण दिख रहे थे। इस बीच जांच की रिपोर्ट ही नहीं मिल सकी है। वहीं उन्हें संदिग्ध मानकर उनके शव के फिर से सैंपल लिए गए हैं।

रविवार को जारी रिपोर्ट में जिले से 71 केस
रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक बस्तर जिले में 71 नए मरीज मिले थे। इधर 5 दिन तक जगदलपुर के मोतीलाल नेहरू वार्ड को कंटेनमेंट जोन बनाने के बाद 350 लोगों की जांच की गई थी, जिसमें 8 पॉजिटिव मिले। चंद्रशेखर आजाद वार्ड में 277 की जांच के बाद 6 और स्वामी विवेकानंद वार्ड में 66 की जांच में 2 पॉजिटिव मिले हैं।

बस्तर संभाग में मिले 367 नए कोरोना मरीज
बस्तर संभाग में सोमवार को 367 नए मरीजों की पहचान हुई है। इनमें बस्तर जिले में अब तक 110 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं नारायणपुर में 8, सुकमा में 43, कोंडागांव जिले में 48, बीजापुर जिले में 56, दंतेवाड़ा में 20 और कांकेर में 82 नए मरीज मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
693 people investigated in three containment zones, 16 positive, two died


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T8Wl4V

No comments