Breaking News

संडे काे सभी बाजार बंद रहेंगे, शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा में रात का कर्फ्यू https://ift.tt/2J9zcxG

हिमाचल में बेकाबू हाेते काेराेना संक्रमण की वजह से राज्य सरकार ने मंगलवार को चार जिलाें शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में रात का कर्फ्यू लगा दिया है। मंगलवार से 15 दिसंबर तक रात 8 से सुबह 6 बजे तक सभी के आने जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में सरकार ने मंगलवार काे दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश के अंदर और बाहर बसें 50 % सवारियों के साथ ही चल सकेंगी। यह व्यवस्था भी 15 दिसंबर तक जारी रहेगी। बसाें में कोरोना नियमों का पालन करना होगा। रात्रि कर्फ्यू के दाैरान आपातकालीन, मेडिकल सेवा व आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जारी रहेगी। इन पर आदेश लागू नहीं होंगे। हर रविवार को राज्यभर में दुकानें बंद रहेंगी।

ऑफिस में आने के लिए बना 3-3 दिन का रोस्टर
सरकार ने कर्मचारियों के लिए अलग से आदेश जारी किए हैं। इसके तहत सभी क्लास वन व क्लास टू अधिकारियाें काे सभी कार्य दिवस पर कार्यालय आना हाेगा। क्लास तीन और क्लास चार, अनुबंध व अन्य श्रेणी के 50% कर्मचारी ही कार्यालय आएंगे। पहले तीन दिन एक बैच आएगा अगले तीन दिन दूसरा।

इसकी व्यवस्था एचओडी करेंगे। जाे कर्मचारी इस बीच घर पर रहेंगे, वे स्टेशन छाेड़कर नहीं जा सकते। वे घर से ही काम करेंगे। दिव्यांग और जो लोग दूसरे की मदद से कार्यालय आते हैं उन्हें न आने की छूट रहेगी। कार्यालय में 50% की उपस्थिति भी दाे ग्रुपों में विभाजित हाेगी।

एक ग्रुप सुबह 10 से शाम पांच बजे तक और दूसरा ग्रुप 10:30 से 5.30 बजे तक ऑफिस में काम करेगा। लंच ब्रेक भी अलग-अलग समय पर होगा। कोरोना के नियम अपनाने होंगे। माेबाइल फाेन पर आराेग्य सेतु एप का हाेना अनिवार्य होगा। यह आदेश 31 दिसंबर तक लागू रहेंगे।

कार्यक्रमों में 200 से ज्यादा लोग नहीं जुट सकेंगे
सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमाें में 200 से ज्यादा लोग इकट्‌ठे नहीं हो सकेंगे। सरकार ने इसके लिए संख्या तय कर दी है। बड़े हाॅल में 100 और छाेटे हाॅल में 50% की क्षमता तय की गई है। यह आदेश कंटेनमेंट जाेन से बाहर के क्षेत्राें के लिए जारी किए हैं। कंटेनमेंट जाेन में पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कार्यक्रम के आयाेजनाें की पूर्व सूचना जिला प्रशासन काे देनी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39eKw6n

No comments