Breaking News

भवनों के नक्शे के लिए अब नहीं खाने पड़ेंगे धक्के, कम से कम समय में ऑनलाइन मिलेगी मंजूरी https://ift.tt/2SFly6M

पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने वीरवार को राजभवन मेें ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान परमिशन सिस्टम (ओबीपीएस) लाॅन्च किया। इस दौरान प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा और निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड सीईओ केके यादव भी उपस्थित थे। इस साइट पर पहले ऑर्किटेक्ट को रजिस्टर्ड होना होगा।

शहर में 226 आर्किटेक्ट चंडीगढ़ के अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट के आर्किटेक्ट विंग से रजिस्टर्ड हैं। आर्किटेक्ट को यूजर नेम और पासवर्ड भी आर्किटेक्ट विंग से दिए जाएंगे। इसके बाद ही आर्किटेक्ट प्लान को mcchandigarh.gov.in और www.chandigarhsmartcity .in पर सबमिट कर सकेंगे।

निगम कमिश्नर ने ऑनलाइन बिल्डिंग परमिशन सिस्टम के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी कि यह प्रोजेक्ट भी शहर में ई गवर्नेंस लागू करने का एक हिस्सा है। ई गवर्नेंस के जरिए नगर निगम की 29 सर्विस में से 15 सिटीजन सेंट्रिक हैं और 14 निगम से संबंधित हैं।

ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल एक महत्वपूर्ण सर्विस है। इस संबंधी कोई शिकायत होगी तो वह सेक्टर-16 रोज क्लब में चल रहे कमांड कंट्रोल सेंटर पर आएगी। ऑनलाइन सिस्टम में वाॅटर सप्लाई, सीवरेज कनेक्शन, बुकिंग ऑफ बैंक्वेट हाल,कम्युनिटी सेंटर, प्रॉपर्टी टैक्स हैं। इसके अलावा एमसी का फाइनेंशियल मैनेजमेंट, वर्क्स मैनेजमेंट, अपनी मंडी एंड डे मार्केट, ग्रीवेंस ऑनलाइन हैं।

इस प्रोजेक्ट को मुख्य मकसद सिटीजन को ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान की सुविधा मुहैया करवाना है। इसमें प्लान अप्रूव होने में कम से कम दिन लगेंगे। एप्लीकेशन सबमिट करने के बाद सिटीजन ट्रैकिंग, मॉनिटरिंग 24x7 ऑनलाइन कर सकेंगे। समय से प्लान अप्रूव होगा और ट्रांसपेरेंसी आएगी।

स्मार्ट सिटी ने ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल के प्रोजेक्ट का काम पिछले साल 16 अक्टूबर को प्राइस वॉटर हाउस कूपर प्राइवेट लिमिटेड (पीडब्ल्यूएचसी) को दिया था। यह एजेंसी अब तक सात सर्विस एमसी की ऑनलाइन कर चुकी है। इनमें ऑनलाइन ग्रीवेंस कम्प्लेंट सर्विस, फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम, स्पोर्ट्स एंड कल्चर ब्रांच पब्लिक रिलेशंस, एजेंडा, लीगल केस मैनेजमेंट एंड अपनी मंडी एंड डे मार्केट शामिल हैं।

सभी में ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम सबसे बड़ी सर्विस है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम शुरू करके शहरवासियों को एक सुविधा मुहैया करवा दी है।, इससे लोग घर बैठे आर्किटेक्ट की मदद से प्लान सब्मिट करवा सकेंगे।
-केके यादव, कमिश्नर एंव सीईओ स्मार्ट सिटी लिमिटेड



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No longer will have to eat for the map of buildings, online approval will be given in the shortest time


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jJ13lr

No comments