4 नए मरीज मिले, 4 स्वस्थ हुए, एक्टिव मरीज 28 पर स्थिर https://ift.tt/33HWjr1
अक्टूबर महीने के आठवें दिन चार नए मरीज मिले हैं। हालांकि इतनी ही संख्या में चार पुराने मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। इस प्रकार से जिले में स्वस्थ्य हो चुके मरीजों की संख्या 997 हो गई है। वहीं ठीक हो चुके मरीज अब 962 हो गए है। जबकि एक्टिव केस 28 पर ही स्थिर हैं।
यहां बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ग्वालियर की जीआरएमसी लैब से कोरोना सैंपल की रिपोर्ट में पॉजिटिव की संख्या घटती जा रही है। गुरुवार को जीआरएमसी की बायरोलॉजिकल लैब से आई 345 सैंपल की रिपोर्ट में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं पुराने चार मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है।
नए मरीजों में भिंड जिले में सुकांड गोरमी का 50 वर्षीय अधेड़, शहर के वार्ड क्रमांक 21 मीरा कॉलोनी में 45 वर्षीय, लहार थाना में 45 वर्षीय जवान कोरोना पॉजिटिव आया है। इन सभी के ग्वालियर सैंपल जांच के लिए गए थे। वहीं जिला अस्पताल में हुई रेपिड एंटीजन टेस्ट में मीरा कॉलोनी में 21 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा ऑफिसर कॉलोनी निवासी भिंड सीएसपी की पत्नी और एक अन्य पुराने मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी प्रकार से मेहगांव के गिर्जुरा और अटेर के हेतमपुरा के दो लोगों ने भी कोरोना को हरा दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dcudY3
No comments