अब थानों में जमा हथियार नहीं होंगे खराब, पुलिस करेगी सफाई; अंतिम तिथि तक थानों में जमा हुए 94 फीसदी हथियार https://ift.tt/33Irz9m
बंदूक के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। थाने में बंदूक जमा करने के बाद उसके खराब होने की चिंता अब नहीं होगी। वजह यह है कि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने लायसेंसधारियों के हथियारों को सुरक्षित ढंग से रख रखाव के लिए न सिर्फ सभी थानों में लोहे के बक्से मंगवाएं हैं। बल्कि उनकी साफ सफाई कराने के थानों को कहा गया है। साथ ही इसके लिए बाकायदा आर-मोरर (शस्त्र का रखरखाव करने वाला) निर्देश दिए गए हैं।
यहां बता दें चंबल अंचल में बसे भिंड जिले के लोग शुरू से ही हथियारों के काफी शौकीन है। जिले में 22 हजार 407 लाइसेंसी हथियार हैं। वहीं प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर जिले में लगी आचार संहिता के बाद अब इन हथियारों को थानों में जमा कराया जा रहा है। अब तक करीब 94 प्रतिशत लाइसेंसी हथियार थानों में जमा हो चुके हैं। वहीं शेष हथियारों को जमा करने का सिलसिला अभी जारी है। थानों में हथियार जमा करने के बाद अधिकांश लाइसेंसधारकों की एक ही चिंता रहती थी कि उनकी बंदूक थाने में रखी रखी खराब न हो जाए, जिसे अब एसपी ने दूर कर दिया है। वजह यह है कि अब तक लायसेंसधारियों के हथियार थाने माल खाने वाले कमरे में यू हीं एक के ऊपर एक रख दिए जाते थे, जिससे कई हथियारों में जंग लग जाती थी।
सभी थानों में मंगवाए गए बक्से
थानों जमा हथियारों का सुरक्षित ढंग से रखरखाव किए जाने के लिए एसपी ने जिले के सभी 26 थानों में लोहे के बड़े बड़े बक्से मंगवाएं हैं, जिसमें इन बंदूक/ पिस्टल/ रिवाल्वर आदि की साफ सफाई के पश्चात उनकी ग्रीसिंग कर रखा जाएगा। इसके पीछे एक एसपी की एक मंशा यह भी इससे सभी हथियार भी चेक हो जाएंगे। कारण यह है कि अभी कुछ दिनों पहले ही मालनपुर थाना में एक लाइसेंसधारी अपनी बंदूक में राउंड लगा छोड़कर उसे जमा कर गया था। हालांकि माल खाने में बंदूक रखे जाने से पहले मालनपुर टीआई विनोद सिंह कुशवाह की इस पर नजर पड़ गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
लोगों को अब नहीं रहेगी शिकायत
कुछ लाइसेंसधारकों ने एसपी से शिकायत की थी कि थाने में हथियार जमा करने के बाद उनका ठीक ढंग से रख रखाव न से वे खराब हो जाते हैं। इसलिए हथियारों को सुरक्षित रखने के लिए बक्से मंगवाएं गए हैं।
- संजीव कंचन, एएसपी, भिंड
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34HMmcp
No comments