Breaking News

हर दिन डेढ़ से दो लाख अंडे खा रहे हैं चंडीगढ़िए, प्रत्येक व्यक्ति को साल में 180 अंडे खाने चाहिए, क्योंकि 11 तरह के विटामिन और मिनरल होते हैं इसमें https://ift.tt/3dfcwHk

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। खासतौर पर इस महामारी के समय अच्छे प्रोटीन के लिए अंडा सबसे जरूरी आहार है। शुक्रवार को वर्ल्ड एग डे है। चंडीगढ़ में भी इस मौके पर कई अवेयरनेस प्रोग्राम करवाए जा रहे हैं ताकि लोग अंडों से मिलने वाले प्रोटीन के बारे में जानकारी ले सके और अपनी हर रोज की डाइट में इसको शामिल करें।
नेशनल एग कोर्डिनेशन कमेटी (एनईसीसी) के जोनल चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने बताया कि अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है। यह स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा है। गर्ग के मुताबिक कोविड के चलते इसके उत्पादन पर असर पड़ा और इसीलिए इस वक्त रेट थोड़े ज्यादा हैं। इस समय अंडे के उत्पादन में करीब 20 फीसदी की कमी है।

मिड डे मील में भी अंडों को शामिल करने की मांग
ऑर्गेनिक शेयरिंग संस्था चंडीगढ़ की तरफ से आज वर्ल्ड एग डे के मौके पर गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-28 के बच्चों के साथ एक अवेयरनेस प्रोग्राम किया जा रहा है। इसके साथ ही संस्था की तरफ से प्रशासन से भी मांग की गई है कि अंडों को बच्चों को दिए जाने वाले दोपहर के भोजन यानि मिड डे मील में भी शामिल किया जाए ताकि उनको सही प्रोटीन मिल सके।

शहर में हर रोज 1.60 लाख से से 2 लाख के बीच अंडों की खपत है। खासतौर से सर्दियों में अंडे ज्यादा बिकते हैं। इसी तरह हरियाणा में करीब 25 लाख, पंजाब की 35.40 लाख और दिल्ली में एक दिन की खपत करीब 65 लाख अंडों की है। हालांकि, चंडीगढ़ में भी अंडों का उत्पादन होता है।

एनिमल हसबेंडरी एंड फिशरीज डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक हर साल चंडीगढ़ में करीब 1.30 लाख अंडों का उत्पादन होता है। करीब 3 लाख ऑर्गेनिक देसी अंडों की आपूर्ति सेंट्रल पोल्ट्री डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (सीपीडीओ) की तरफ से की जाती है। शहर में इस समय एक कच्चा अंडा 7 रुपए में बेचा जा रहा है जबकि 12 अंडे 78-80 रुपए में बिक रहे हैं। इसकी मुख्य वजह उत्पादन में कमी है।

ब्लड प्रेशर कम करता है अंडे का सफेद हिस्सा
विश्व अंडा दिवस हर साल अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को मनाया जाता है। राष्ट्रीय पोषाहार संस्थान कहता है कि हर इंसान को साल में 180 अंडे खाने चाहिए। एक अंडे में प्रोटीन के साथ विटामिन, एमिनो एसिड और लवण होते हैं। एक अंडे में इतना ओमेगा थ्री फैटी एसिड होता है जितना कि चार केले खाने से मिलता है। अंडे का सफेद हिस्सा ब्लड प्रेशर कम करता है। एक अंडे को 6 मिनट तक ही उबालना चाहिए। अंडे में कुल 11 अलग-अलग विटामिन और मिनरल होते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chandigarhis are eating one to one and a half to two lakh eggs every day, every person should eat 180 eggs in a year, because there are 11 types of vitamins and minerals in it.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IcDO5F

No comments