प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप बोल- ‘पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी भाजपा’ https://ift.tt/3mam9Lg

भाजपा 17 सितंबर काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन काे सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। यह सेवा सप्ताह 14 से 20 सितंबर, तक पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयाेजन के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह को प्रभारी बनाया गया है। पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि इस सेवा सप्ताह में प्रत्येक मंडल में कम से कम 70 दिव्यांगों को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग और उपकरण दिए जाएंगे। इसी प्रकार गरीब लाेगाें को आवश्यकतानुसार चश्में प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक जिले में गरीब बस्ती एवं अस्पतालों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए फल बांटे जाएंगे।
कोविड-19 से प्रभावित 70 लोगों को स्थानीय आवश्यकतानुसार एवं अस्पताल के माध्यम से प्लाजमा डोनेट कराये जाएंगे। युवा मोर्चा प्रदेशभर में रक्तदान शिविर और हर बूथ पर वृक्षारोपण होगा। साथ ही प्रत्येक जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। एक बार प्रयोग होने वाले सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प लेकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।
अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतत्व पर वेबिनार के माध्यम से 70 बड़ी वर्चुअल काॅन्फ्रेंस का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री द्वारा किये गये कार्य और व्यकितत्व पर प्रदेश में उनसे संबंधित 70 स्लाइड की प्रदर्शनी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित एवं प्रस्तारित होगी।
कश्यप ने कहा कि 2 अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर इस वर्ष पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भी हाेंगे कार्यक्रम...सुरेश कश्यप ने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पार्टी प्रत्येक वर्ष बूथ स्तर पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि के कार्यक्रम होगा। वेबिनार के माध्यम से प्रत्येक जिले में पार्टी की विचारधारा एवं पंडित दीनदयाल के जीवन पर उद्बोधन के कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kbLZN9
No comments