एक ही दिन में 148 लाेगाें ने काेराेना को मात दी, 66 नए संक्रमित मिले https://ift.tt/2GcFon6
शनिवार को कैंट में एक सैनिक की कोरोना संक्रमण के चलते माैत हाे गई, लेकिन इसकी प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है वहीं जिले के लिए राहत की बात है कि शनिवार काे अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी हुई, क्याेंकि 148 लाेग काेराेना काे मात देकर घर लाैट गए। अब तक 3829 लाेग ठीक हाे चुके हैं। शनिवार को अस्पताल की ओपीडी में एक डाक्टर व अस्पताल पुलिस चौकी में तैनात महिला पुलिस अधिकारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
इसके अलाव शहर के एक सुपर स्पैशलिस्ट अस्पताल में तैनात कर्मचारी समेत जिले के विभिन्न क्षेत्र से 66 लोग पॉजिटिव मिले हैं। अस्पताल का स्टाफ पॉजिटिव मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले भी सिविल अस्पताल के डाक्टर, स्टाफ नर्स, लैब कर्मचारी व क्लास फोर्थ कर्मचारी सहित कई पॉजिटिव आ चुके हैं।
जिला प्रशासन की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार सेहत विभाग की मेडिकल टीम द्वारा अब तक 57023 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 5465 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 106 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। शनिवार को जिले में 66 नए मरीज मिले हैं। अब जिले में 826 एक्टिव केस है। वहीं अस्पताल के फ्लू कार्नर में मेडिकल टीम द्वारा आरटीपीसीआर व रैपिड के 888 सैंपल लिए गए हैं।
सैनिक की माैत, पर नहीं की पुष्टि
शनिवार को कैंट में 47 वर्षीय एक सैनिक की कोरोना संक्रमण के चलते हो गई। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से मृतक सैनिक के बारे में पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि सैनिक ध्यानी गुप्ता डायबिटीज से पीड़ित थे। 10 सितंबर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाए गए जहां कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वे टाइप टू से ग्रस्त थे व पिछले कुछ दिनों से उन्हें सांस लेने भी दिक्कत आ रही थी, जिसके बाद उन्हें आर्मी अस्पताल में रैफर कर दिया गया जहां 26 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सैनिक की मृत्यु के बाद प्रशासन द्वारा सूचना मिलने पर समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी की टीम अस्पताल पहुंची तथा मृतक देह को संस्कार के लिए श्मशान भूमि पहुंचाया। जहां संस्था के सदस्य राकेश जिंदल, जसकरन रॉयल, निर्भय सिंह सोनू महेश्वरी ने तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़ की अगुवाई में मृतक का अंतिम संस्कार पीपीई किट्स डालकर कर दिया। इस मौके मृतक का अंतिम संस्कार सैनिक की पत्नी ने शव को मुखाग्नि दी।
मानसा में के 21 नए केस, एक लड़की की मौत
शनिवार को मानसा में सेहत कर्मियों समेत कोरोना के 21 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। इसके अलावा वार्ड नंबर 1 में काेरोना संक्रमित एक लड़की की मौत हो गई, जिसके पीड़ित होने की रिपोर्ट मिलने के बाद फरीदकोट भेजा गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। नए 21 मामलों में मानसा में 14, बुढलाडा में 3 व सरदूलगढ़ में 4 मरीज पाए गए है। 75 लोगों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया। मानसा में अब तक 1508 व्यक्ति कोरोना पीडि़त हो चुके है, जबकि 28 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। जिला मानसा में इस समय 347 एक्टिव मरीज है और 1133 मरीजों को ठीक होने उपरांत छुट्टी देकर घर भेजा जा चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l3xk7p
No comments