समर्थन में 28 से जिला हेडक्वार्टरों पर आप का प्रदर्शन, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रोका ट्रेक https://ift.tt/2G6acGn
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से 24 से 26 सितंबर तक चल रहे रेल चक्का जाम के संघर्ष के साथ तालमेल करते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां जिला बठिंडा की ओर से विभिन्न जगहों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। शिंगरा सिंह मान, हरजिंदर सिंह बग्गी, राजविंदर सिंह रामनगर, बसंत सिंह कोठागुरु, जगसीर सिंह झुंबा, कुलवंत शर्मा व हरिंदर कौर बिंदू के नेतृत्व में भारी संख्या में किसानों ने भाई बख्तौर, संगत, गोनियाना व रामपुरा में रेल लाइनों में धरने पर बैठे।
हालांकि रेल विभाग की ओर से पंजाब बंद के मद्देनजर पंजाब के शहरों से निकलने वाली रेलगाड़ियों का रूट ही डाइवर्ट कर दिया है। वहीं बठिंडा सेक्शन में देर रात चलने वाली अवध आसाम रेलगाड़ी को 22 से 25 सितंबर तक वाया हनुमानगढ़, हिसार, भिवानी, रोहतक से चलाया। अवध आसाम एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ से लालगढ़ देर रात 10.30 बजे बठिंडा पहुंचेगी जबकि 1.30 बजे लालगढ़-डिब्रूगढ़ की ओर रवाना हो रही है।
प्रदर्शन को दर्शन सिंह, सुखदेव सिंह, जगदेव सिंह, जगसीर सिंह, हरप्रीत कौर व परमजीत कौर, पीएसयू शहीद रंधावा से अमितोज, नौजवान भारत सभा के प्रांतीय कमेटी मेंबर सर्बजीत मौड़, पंजाब खेत मजदूर यूनियन के सेवक सिंह, ठेका मुलाजिम संघर्ष कमेटी के गुरविंदर, मेडिकल प्रेक्टिशनर्स के गुरजंट सिंह सीवियां, डीटीएफ के रेशम सिंह रमसा अध्यापक यूनियन के दीदार सिंह व भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के सुरजीत सिंह ने भी संबोधित किया।
कृषि अध्यादेशों के विरोध को लेकर आम आदमी पार्टी ने कसी कमर, करेंगे आंदोलन
आम आदमी पार्टी के 6 विधायकों ने कृषि अध्यादेशों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर 28 से प्रदर्शन का एलान किया है। बठिंडा में की गई प्रेस कांफ्रेंस में आप विधायक हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पूरे देश के किसानों पर थोपे जा रहे काले कानूनों के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ओर से 28 सितंबर से जिलावार धरना व रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं। डीसी के जरिए राष्ट्रपति को मांगपत्र सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भले ही बिल राज्यसभा व लोकसभा में पास करने का दिखावा कर लिया हो, लेकिन राष्ट्रपति ने मुहर नहीं लगाई है। कांफ्रेंस में विधायक प्रिंसिपल बुधराम, विधायक कुलतार सिंह संधवा, विधायक प्रो. बलजिंदर कौर, विधायक रूपिंदर कौर रूबी व विधायक बलदेव सिंह मौजूद थे।
चीमा ने कहा कि भारत सरकार के खपतकार मामले संबंधी मंत्रालय की ओर से 26 सितंबर को पत्र जारी करके धान की खरीद 26 सितंबर से ही तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिए हैं जबकि पूर्व में धान की खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होती है। हरपाल चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह फैसला किसान संघर्ष की कामयाबी से डरकर लिया है, लेकिन इसके पीछे किसानों को गुमराह करने व किसानी संघर्ष की मजबूती को कमजोर करने की चाल है। उन्होंने किसानों को सचेत किया कि अभी काले कानून लागू नहीं हुए हैं, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद जब यह कानून लागू हो गए तो आगामी 2-3 साल में धान व कनक की गारंटी से होती सरकारी खरीद बंद हो जाएगी।
एमएसपी के कोई मायने नहीं रहेंगे। मास्टर बलदेव सिंह ने कहा कि बादल व अमरिंदर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तरीके से किसानों के संघर्ष में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं। बैठक में नवदीप सिंह जीदा, अनिल ठाकुर, अमरदीप सिंह राजन, अमृत अग्रवाल, नील गर्ग समेत अनेक वालंटियर उपस्थित रहे। हरपाल सिंह चीमा समेत आम आदमी पार्टी के नेता उपचाराधीन किसानों का हालचाल पूछने के लिए बठिंडा के निजी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक किसान को 10 लाख की बजाए 50 लाख रुपए जबकि घायलों को 10-10 लाख मुआवजे की मांग उठाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S3Vvpu
No comments