Breaking News

लाहौल स्पीती समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी, प्रशासन ने जारी किया येलो अलर्ट https://ift.tt/38QwKad

शिमला. हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को बारिश हुई। लाहौल स्पीति, कुल्लू, रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला और कुंजुम में बर्फबारी से पहाड़ बर्फ से ढंक गए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में बर्फबारी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर किया है। बर्फबारी के बाद यहां के तापमान में भी गिरावट आ गई है।

बर्फबारी के बाद मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। प्रशासन ने मनाली-काजा मार्ग भी बंद कर दिया है। हालांकि, किन्नौर होते हुए शिमला से काजा घाटी जाया सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लाहौल स्पीति, कुल्लू, रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला और कुंजुम में बर्फबारी से पहाड़ बर्फ से ढंक गए हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ky5saH

No comments