माता लक्ष्मी की स्तुति कर मिठाई बांटी https://ift.tt/36Baxdr
थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर, रतनपुर एवं सातनपट्टी पंचायत में दीपावली का पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ शनिवार को मनाया गया। जहां महिलाओं ने कई प्रकार की रंगोलियां सजाकर दीप जलायी। खुशी का माहौल छाया रहा। वही पटाखे भी उड़ाए गए। मां लक्ष्मी के घर आगमन को लेकर कई घरों हवन भी किया गया। दीपोत्सव पर मां लक्ष्मी की स्तुति कार मिठाइयां भी बांटी गई। बच्चे से लेकर बूढ़े तक में हर्ष का माहौल बना हुआ रहा।
कटैया-निर्मली प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में दीपों का पर्व दीपावली रविवार को धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की तो युवा आतिशबाजी करने में व्यस्त रहें। शाम होते ही लोग अपने घरों में लक्ष्मी और गणेश की पूजा कर मिठाइयां बांटी। सभी एक दूसरे के घर जाकर बड़े बुजुर्ग से आशीर्वाद लिया। पूजा को लेकर लोग अपने घरों को आकर्षक रूप से झालर एवं बल्ब से सजाया कहीं-कहीं पर आकाशीय कैंडल भी बनाकर लगाया एवं अपने घर आंगन में महिलाओं ने बच्चों के साथ रंग बिरंगी रंगों के साथ आकर्षक रंगोली बनाई जिसमें दीप जलाकर पूजा किया गया।
किशनपुर इलाके में दीप जला लोगों ने मनाई दिवाली
किशनपुर | प्रखंड क्षेत्र में दीपों का पर्व दीपावली शांतिपूर्ण माहौल में धूम धाम से मनाया गया। इसके लिए लोग सवेरे से हीं अपने घर दरवाजे का साफ सफाई कर सजाने संवारने में लगे हुए थे। जहां इस काम में बच्चे भी पूरी लगन के साथ सजाने संवारने में लगे रहे। क्षेत्र के सभी लोग अपने सामर्थ्य अनुसार घर दरवाजे को सजाए हुआ था। शाम होते हीं लोगों के घर दरवाजे दीप दियों एवं रंग बिरंगे इलेक्ट्रॉनिक झालर से जगमगा उठा। घर की महिलाएं एवं बच्चे दिए जलाकर घर आंगन के अलावे घर के चारो ओर रोशन कर दिया। हर तरफ झिलमिल झिलमिल जगमग करते दीये गजब का छटा बिखेर रहा था। घर की बच्चियों द्वारा बनाया गया रंग बिरंगे रंगोली मन को मोह रहा था। बच्चों ने पटाखे छोड़ खुशियां मनाई। लोग अपने अपने घरों में लक्ष्मी गणेश का पूजा कर धन धान्य का कामना किए। जहां पूजा के बाद सबों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली का शुभकामना दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kBfacl
No comments