Breaking News

नाबालिग को अगवा कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने के आरोपी को लोगों ने पकड़ा https://ift.tt/38MfjY0

नाबालिग को अगवा कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने के आरोपी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जांच अधिकारी अमलेश के अनुसार 16 वर्षीय लड़की ने शिकायत में कहा कि शादी समारोह में हाथरस जिला निवासी मोनू खान से उसकी मुलाकात हुई थी। 13 नवंबर को उसका फोन कर उससे मिलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसी दिन करीब तीन बजे वह मार्केट जा रही थी तभी आरोपी मोनू खान उसे पकड़ कर एक कमरे में ले गया। वहां उसने अश्लील हरकतें कीं। जब विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। जैसे-तैसे उसके चंगुल से छूटकर बाहर निकली और मदद की गुहार लगाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pEwKjB

No comments