Breaking News

मंदिरों-घरों में गोवर्धन और फैक्ट्रियों में की गई भगवान विश्वकर्मा पूजन https://ift.tt/2IE6wgi

रविवार को गोवर्धन और विश्वकर्मा पूजा की गई। एक तरफ जहां मंदिरों में पुजारियों ने पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को अन्नकूट का प्रसाद बांटा। वहीं दूसरी ओर उद्योगपतियों ने फैक्ट्रियों में भगवान विश्वकर्मा और औजारों का पूजन किया। इस दौरान कई जगह प्रसाद भी वितरित किया गया।

रविवार सुबह लोगों ने श्रद्धा भाव से गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर जल, रोली, चावल, फूल, दही और तेल का दीया जलाकर पूजन किया। ग्रामीण एरिया में गाय आदि पशुओं को स्नान कराकर फूल माला, धूप, चंदन आदि से पूजन किया गया। गायों को मिठाई खिलाकर उनकी आरती उतारी गई। मंदिरों में कढ़ी-चावल बनाकर प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। एनआईटी पांच-5 रेलवे रोड स्थित बांके बिहारी मंदिर में गोवर्धन पूजन किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lord Vishwakarma worship performed in goverment and factories in temples and homes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pw4Be9

No comments