53000 बोरियों में 26 हजार क्विंटल चावल से भरी स्पेशल ट्रेन खन्ना में 15 दिन से फंसी https://ift.tt/3nS5I7g
एक तरफ पंजाब की अनाज मंडियों में धान की फसल की आमद ने तेजी पकड़ी है। दूसरी तरफ किसान आंदोलन के चलते ट्रेन का चक्का जाम होने के कारण देश के अलग अलग राज्यों में पंजाब से जाने वाले चावल की मूवमेंट बिल्कुल ठप हो गई। खन्ना रेलवे स्टेशन पर एफसीआई की ओर से असम में चावल भेजने को लगाई 48 कोच की स्पेशल ट्रेन 15 दिनों से फंसी है। ट्रेन में 53 हजार बोरियों में 26370 क्विंटल चावल लोड है। अगर रेलवे ट्रैफिक सुचारू रहता तो इस महीने आज तक पंजाब के अकेले खन्ना से 9 स्पेशल ट्रेन में देश के अलग अलग राज्यों में 477000 बैग्स में 237330 क्विंटल की डिलीवरी हो जाती।
जबकि महीने के आखिरी तक 18 स्पेशल ट्रेन में 474660 क्विंटल की डिलीवरी हो जाती। जानकारों के मुताबिक अगर किसान आंदोलन लंबा चला तो देश में चावल का संकट आ सकता है। जानकारों के अनुसार ट्रेन का चक्का जाम होने से एफसीआई के गोदामों में भरा चावल नहीं उठ पा रहा है। अगर यही हाल रहा तो गोदामों में इस बार की फसल रखने की जगह नहीं बचेगी। इससे शेलर ओवर स्टॉक हो जाएंगे। इसका असर चावल की क्वालिटी पर भी पड़ेगा।
खन्ना से अक्टूबर में 18 स्पेशल ट्रेनों पर देशभर में होनी थी 4.74 लाख क्विंटल चावल की डिलीवरी
एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में 200 के करीब आढ़ती किसानों से फसल लेकर खरीद एजेंसियों को बेचते हैं। जिसके बाद एफसीआई द्वारा फसल को खरीद देश के अलग अलग राज्यों में पहुंचाया जाता है। एफसीआई के अधिकारी नितेश ने बताया अक्टूबर में खन्ना से 18 स्पेशल ट्रेन से देश के अलग-अलग राज्यों में करीब 4.74 लाख क्विंटल चावल की डिलीवरी भेजी जानी थी। लेकिन, किसान आंदोलन के चलते एक भी ट्रेन खन्ना से नहीं जा पाई। इस समय जो खन्ना रेलवे स्टेशन पर चावल से लोड ट्रेन खड़ी है उसको 30 सिंतबर को लोड कराया था। खन्ना रेलवे स्टेशन में स्पेशल ट्रेन के कोच को अलग अलग भागों में रखा गया है, जिनकी निगरानी के लिए 24 घंटे सिक्योरिटी तैनात है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31dgISV
No comments