भांजे को शेयर बेच कर बनाया डायरेक्टर, फिर उसी कंपनी का फर्जी बैंक खाता खोल बिना बताए मामा-मामी समेत तीन रिश्तेदारों ने निकलवाए 4.33 करोड़ https://ift.tt/31e3oOl
बाप बड़ा न भईया सबसे बड़ा रूपइया...ये लाइनें तो आपने सुनी ही होंगी। लेकिन, इसका इस्तेमाल अब लोग असलियत में भी करने लगे। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें मामा-मामी ने रिश्तेदार के साथ मिल रियल एस्टेट कारोबारी भांजे से ही 4.33 करोड़ की ठगी की। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। लेकिन एफआईआर दर्ज करने में 11 माह लग गए। फिलहाल, अब थाना डिवीजन 6 में आरोपी कैलाश अग्रवाल, रजनी अग्रवाल और मनमोहन अग्रवाल के खिलाफ ठगी व अन्य धाराओं के तहत पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी गुरदेव लाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें काबू किया जाएगा।
पहले शेयर होल्डर, फिर डायरेक्टर और अब दिया धोखा
पीड़ित रोहित गुप्ता ने बयान में बताया कि उसका रियल एस्टेट का कारोबार है। आरोपी उसका मामा है। जिसने उन्हें कहा कि उनकी कंपनी इंडस्ट्रियल एरिया ए जीनेक्स इंफ्राटेक लिमिटेड है। जोकि प्राॅपर्टी सेल परचेज का काम करता है और उसमें काफी मुनाफा है। उनका बेटा अनुभव अग्रवाल कंपनी का शेयर होल्डर है। लेकिन, वो विदेश जा रहा है। अगर वो 58 फीसदी शेयर खरीद ले तो वो उसे कंपनी का शेयर होल्डर बना देंगे। जिसके बाद 2013 में पीड़ित ने उसके 29 हजार 600 शेयर खरीद लिए और कंपनी का शेयर होल्डर बन गया। फिर आरोपी बोले, कि अगर वो 81 फीसदी शेयर ले ले तो वो उसे डायरेक्टर बना देंगे, क्योंकि वो उसे डायरेक्टर बनना देखना चाहते हैं।
पीड़ित उनकी बातों में आ गया और शेयर खरीद डायरेक्टर बन गया। इससे पहले कंपनी के कई प्राॅपर्टियों पर विवाद चल रहे थे। आरोपियों ने कहा कि उक्त विवादित प्राॅपर्टी के पैसे कंपनी के खाते में ही आएंगे और वो उसे बिना बताए कुछ नहीं करेंगे। तभी 2013 की एक प्राॅपर्टी का निपटारा हो गया और उसके 5.5 करोड़ कंपनी के खाते में आ गए। जिसके बाद आरोपियों ने कंपनी के नाम का एक जाली बैंक अकाउंट खुलवा लिया। फिर अप्रैल 2018 से सितंबर 2018 के दौरान आरोपियों ने फर्जी अकाउंट में सारे पैसे उसमें ट्रांसफर करवा दिए। फिर कुछ पैसे अपने सेविंग खातों में डलवा लिए और 61 लाख नौकर से कैश निकला लिए। पीड़ित को जब पता चला तो उसने मामा से बात की। लेकिन, उन्होंने कहा कि वो कंपनी का डायरेक्टर है ही नहीं। फिर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी और अधिकारियों ने जांच के बाद अब पर्चा दर्ज किया।
पहले भी अपनों ने ठगा
- बीआरएस नगर इलाके में बुजुर्ग दंपति से उन्हीं के भांजे ने रजिस्ट्री करवाने के नाम पर ठगी की। और सारी जायदाद अपने नाम करा ली।
- विदेश भेजने के नाम पर साले ने जीजा से 13 लाख लिए। लेकिन बाद में पैसे देने से मुकरा, पर्चा।
- मंजीत नगर में होजरी कारोबारी के बेटे ने ही पिता के अकाउंट से फर्जी हस्ताक्षर करवा निकाले 7 लाख।
- चंडीगढ़ रोड इलाके में मामा के घर से जेवरात और नकदी लेकर भांजी फरार होने के मामले में पर्चा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/317L0Xe
No comments