एनएसएस प्रतियाेगिता में प्रवृत्ति ने प्रथम, नेहा थापा ने द्वितीय स्थान किया हासिल https://ift.tt/3kQprSu
संजौली काॅलेज इकाई ने एनएसएस का 51वें स्थापना दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। एनएसएस संजौली इकाई द्वारा दो दिवसीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रवृत्ति ने प्रथम, नेहा थापा ने द्वितीय और आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में स्वाति ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय और आकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में अंकित ने प्रथम, अदिति ने द्वितीय और म्रीनल जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन राइटिंग, पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था और जिसके लिए “जलवायु परिवर्तन: समस्या, कारण और समाधान”, “पोस्ट पेंडिमिक ( काेविड-19 ) चुनौतियां और बचाव के तरीके” और “जन जागरूकता में एनएसएस स्वयंसेवकों की भूमिका” विषयों को प्रतिभागियों के लिए प्रेषित किया गया था। दो दिवसीय इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/343DlKf
No comments