Breaking News

सब स्टेशन में खत्म किए जा रहे पद, संघ ने जताया विराेध https://ift.tt/2EDN2Gx

प्रदेश विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने सब स्टेशन में समाप्त किए जा रहे पदाें काे लेकर विराेध जताया है। संघ की शिमला में बैठक हुई। इस बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा सब स्टेशन के जो पद खत्म किए गए हैं और पदोन्नति में जो ठहराव आया है, उसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई।। तकनीकी संघ ने तकनीकी कर्मचारी संघ के अधिवेशन में तत्काल ऊर्जा मंत्री के द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा न करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में संघ ने यह फैसला लिया है कि बोर्ड फोरमैन से सहायक अभियंता बनने व स्पेशल फोरमैन बनने की ऑप्शन रखें। स्पेशल फोरमैन को सहायक अभियंता के समकक्ष का दर्जा दें। प्रदेश अध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर का कहना है कि प्रदेश पधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी काे प्रदेश सचिवालय में मिला व विस्तार पूर्वक अपनी मांगों को रखा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रदेश विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने सब स्टेशन में समाप्त किए जा रहे पदाें काे लेकर विराेध जताया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S5fMLy

No comments