अग्रवाल काॅलोनी में जल निकासी के लिए ड्रेन पाइप और हंप बनवाने की मांग की https://ift.tt/2EzzhJ3
अग्रवाल कालोनी के निवासियों ने बारिश के दिनों में भट्टी रोड से आने वाले बारिश के पानी को एरिया में एंट्री से रोकने को नगर निगम कमिश्नर से वहां ड्रेन पाइप डलवाने व पानी को रोकने को हंप बनवाने की अपील की है ताकि एरिया को पानी की मार से बचाया जा सके।
इस बारे में निगम अधिकारियों को दिए गए पत्र में इलाका निवासियों ने कहा कि भट्टी रोड से लगते अग्रवाल कालोनी के मोड़ पर कबीर मेडिकल हाल के नजदीक गली नंबर 1, 3 व 3ए से काफी अधिक पानी एरिया में मार करता है। ऐसे में एरिया में एक ड्रेन पाइपलाइन भी बिछाने की जरूरत है।
जिससे अग्रवाल कालोनी से पानी की निकासी हो सके। उन्होंने कहा कि गणेश नगर व भट्टी रोड से पानी की बहुत अधिक मार अग्रवाल कालोनी में होती है तथा वह इन गलियों से पूरे एरिया में बहुत अधिक मार करता है। ऐसे में एरिया को पानी से बचाने को निगम इस पर कार्रवाई जरूर करे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HyaOF7
No comments