खन्ना में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक हाईवे जाम, शहर में 39 जगह धरना, पंजाब बंद का मिलाजुला असर https://ift.tt/3i4HkLA
जिले में किसानों के हक में राजनीतिक, सामाजिक पार्टियों ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए कृषि विधेयकों के विरोध में जगह-जगह धारने-प्रदर्शन किए। खन्ना में जहां सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4.00 बजे तक हाईवे जाम किया गया वहीं शहर की मेन फिरोजपुर रोड, लाडोवाला टोल प्लाजा, गिल गांव, जमालपुर, दिल्ली जीटी रोड, मलेरकोटला रोड, कैंड पुल, कोहाड़ा समेत शहर के हर हलके में 39 जगह धरना-प्रदर्शन किए गए।
प्रदर्शन में 31 किसान जत्थेबंदियों समेत कांग्रेस, शिअद, लिप व अन्य संगठन प्रदर्शन में शामिल हुए। कई इलाकों में दुकानें और शोरूम बंद रहे तो अंदरुनी इलाकों में मार्केट खुले भी रहे। कुल मिलाकर पंजाब बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। रेलवे ने पहले ही ट्रेनों को 26 सितंबर तक रद्द कर रखा है। वहीं पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी समेत प्राइवेट बसें नहीं चलीं।
27 को तय होगी आगे की रणनीति
किसानों की यूनियनों में भारती किसान यूनियन लक्खोवाल ने पूरे सूबे में 1 अक्तूबर को रेलवे ट्रैक रोकने की कॉल दी हुई है, जबकि 27 सितंबर को राज्य स्तरीय मीटिंग करते हुए रणनीति तय की जाएगी।
लगेंगे 25 नाके, मुलाजिमों की स्पेशल पॉइंट्स पर लगेगी ड्यूटी
पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर इंतजाम किए हैं। इसके चलते शहर में रोजाना करीब 25 नाके लगाए जाएंगे। मेन पॉइंट्स पर मुलाजिम तैनात रहेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से लैस गाड़ी शहर में गश्त कर नजर रखेगी। अलग-अलग पुलिस टीमों की ओर से की जा रही मीटिंगों पर पैनी नजर रहेगी। सभी एडीसीपी-एसीपी और एसएचओ अपने इलाकों में होने वाली राजनीतिक-सामाजिक गतिविधि पर नजर रखेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cvktrr
No comments