चौपाल के सराहां में लकड़ी से बना मकान जला https://ift.tt/2LeXaJc
चौपाल के सराहां बाजार में शुक्रवार दोपहर को लकड़ी से बना एक मकान आग लगने से जलकर राख हो गया। आग की सूचना चौपाल में अग्निशमन चौकी चौपाल को दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले आग की लपटें लखीराम के मकान को पूरी तरह से घेर चुकी थीं।
आग से लाखों को नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि आसपास के लोगों ने पानी से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन भवन ऊंचा होने के कारण नीचे से आग को काबू करना मुश्किल था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3s7Kbtl
No comments