शोघी बैरियर में तेज रफ्तार गाड़ी पहले बैरिकेड से टकराई फिर दूसरी गाड़ी से https://ift.tt/2LeXaJc
शोघी में बैरियर पर एक तेज रफ्तार गाड़ी बैरिकेड के साथ-साथ एक अन्य वाहन से जा टकरा गई। इसमें दूसरे वाहन को क्षति पहुंची है। इस बारे में बैरियर पर तैनात पुलिस जवानों की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस जवान सुबह के समय बैरियर पर तैनात थे।
इस दौरान सोलन की ओर से एक गाड़ी नंबर एचआर66बी-0844 तेज रफ्तार से आई और यह गाड़ी अपनी लेन छोड़ते हुए सड़क के किनारे लगे बैरिकेड्स से जा टकराई। इस दौरान यह कार बैरियर पर खड़े एक अन्य टेंपरेरी नंबर के वाहन एचपी 2020टीआर5533 से भी टकराई। इससे इस गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3blNBCR
No comments