Breaking News

को-वैक्सीन की स्टोरेज के लिए प्रदेश में 386 कोल्ड चेन पाॅइंट चिह्नित किए https://ift.tt/3s9Eb3o

16 जनवरी शुरू हाे रहे वैक्सीनेशन काे लेकर हिमाचल ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। काे-वैक्सीन की स्टाेरेज के लिए प्रदेश में 386 काेल्ड चेन प्वाइंट चिह्नित कर दिए हैं। शिमला में राज्य स्तरीय वैक्सीन स्टाेर खाेला जाएगा।

इसके अलावा मंडी और धर्मशाला में भी दाे स्टाेर खाेले जाएंगे। यहां से प्रदेश के दूसरे अन्य क्षेत्राें में वैक्सीन की सप्लाई की जाएगी। वैक्सीनेटर प्वांइट पर पांच स्वास्थ्य कर्मियाें की टीम रहेगी। टीकाकरण के दाैरान अगर किसी व्यक्ति काे रिएक्शन हाेता है ताे स्वास्थ्य विभाग ने इसका भी अलग से इंतजाम कर दिया है। रिएक्शन से बचाने के लिए अलग से सुरक्षा किट की व्यवस्था की है।

74116 फ्रंट लाइन वर्कर्स की पहली रिपाेर्ट भेजी

सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जानी है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपने 74116 स्वास्थ्य कर्मियाें की रिपाेर्ट केंद्र काे भेज दी है। विभाग ने पुलिस विभाग और शहरी विकास विभाग से उनके फ्रंटलाइन वर्कर्स की रिपाेर्ट साैंपने काे कहा है, ताकि उसे भी केंद्र भेजा जा सके।

कोरोना वायरस की तैयारियों को परखने के लिए दाे बार ड्राई रन किया गया है। इसमें वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायज़ा लिया गया है। टीकाकरण अभियान काे शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी 11 जनवरी काे मुख्यमंत्री से इस बारे में चर्चा कर सकते है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि विभाग ने काे-वैकसीन काे लेकर अपनी पूरी तैयारियां कर दी है।

84 नए मामले आए सामने, 3 लोगों ने तोड़ा दम

शिमला. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। मरने वाले लोगों की संख्या भी कम हो रही है। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 84 नए मामले सामने आए हैं,ज़बकि 3 लोगों ने कोरोनावायरस से दम तोड़ा है। ये मौतें शिमला और कांगड़ा जिलों में हुई है। प्रदेश में कोरोनावायरस से अब तक 946 मरीजों की मौत हो चुकी है।

शनिवार को कांगड़ा जिले में 24, सिरमौर में 22, सोलन में 10, शिमला में 9, मंडी में 7, हमीरपुर में 6, चंबा में 3, ऊना में 2 और कुल्लू जिले में एक मामला पाजिटिव आया है। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 56366 मामले हो गए हैं। इनमें से अब तक 54284 मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 175 मरीज स्वस्थ हुए हैं और राज्य में अब 1088 एक्टिव केस हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MGB1nk

No comments