Breaking News

भिलाई राउंड टेबल संस्था ने स्कूल में 3 कमरे और लैब बनवाया, नए कमरों से छात्रों को मिलेगी राहत https://ift.tt/3sddASQ

भिलाई राउंड टेबल 243 द्वारा बापूनगर, खुर्सीपार में 3 कक्षाओं एवं एक आईटी लैब का निर्माण किया गया। इसका उद्घाटन दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, दुर्ग डीईओ प्रवास सिंह बघेल, डॉ. केवी राव दुर्ग बीईओ समेत संस्था के अधिकारियों ने किया। नए कमरों से छात्रों को राहत मिलेगी। भिलाई राउंड टेबल के चेयरमैन अंकित लूनिया ने बताया कि इन कक्षाओं के निर्माण से छात्रों को हो रही असुविधा से आराम मिलेगा और पढ़ने हेतु एक अनुकूल वातावरण भी बनेगा।

इससे पहले भी भिलाई राउंड टेबल द्वारा बिरेभाट, कोडिया, समोदा, कोसा नगर में स्कूली कक्षाओं का निर्माण कराया गया है। अभी तक कुल 15 कक्षाओं का निर्माण हो चुका है। भिलाई राउंड टेबल 243 में भिलाई - दुर्ग क्षेत्र के युवा उद्यमी, शिक्षाविद व समाजसेवी प्रमुख रूप से जुड़े हुए है। भिलाई राउंड टेबल द्वारा अब तक विभिन्न स्कूलों में 70 लाख की लागत से 15 क्लासरूम का निर्माण किया जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्कूल में नए कमरों का उद्घाटन कलेक्टर व अन्य अतिथियों ने किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39iMbGt

No comments