Breaking News

मुंगेली में महिला जज ने की खुदकुशी, दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची पुलिस, साड़ी के फंदे से लटका मिला शव https://ift.tt/2Kai0Zn

मुंगेली की जिला एवं सत्र न्यायधीश कांता मार्टिन ने रविवार को खुदकुशी कर ली। इनके सरकारी बंगले का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो साड़ी के फंदे से लटका शव बरामद हुआ। फिलहाल ये साफ नहीं हो सका है कि महिला जज ने आखिर इस तरह से अपनी जान क्यों दे दी। मौके पर पहुंचे मुंगेली जिले के एसपी अरविंद कुजूर ने बताया कि अब तक सामने आई बातों के मुताबिक कांता मार्टिन यहां अकेले रहती थीं। काफी समय से अकेली रहने की वजह से वो डिप्रेस्ड थीं। इस वजह से उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।


जब सुबह नहीं उठाया फोन
एसपी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे बंगले का कुक आया। दरवाजा लॉक होने की वजह से वो काफी देर तक बेल बजाता रहा। उसने जज कांता मार्टिन को फोन कॉल किए, मगर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने कोर्ट के अन्य अधिकारी जो पास में ही रहते हैं उन्हें सूचना दी। फिर मुझे जानकारी मिली। मैं मौके पर पहुंचा। खिड़की से टॉर्च की मदद से देखा तो मैडम का शव लटका दिख रहा था। फिर पुलिस की टीम अंदर दाखिल हुई। डॉक्टरी जांच कराई गई। कमरे से कोई सुसाइड नोट वगैरह नहीं मिला है।


डेढ़ साल पहले पति की मौत
जज कांता मार्टिन के पति की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी थी। इनके दो बेटे काम के सिलसिले में बाहर रहते थे। रायपुर में रहने वाले अंकित को पुलिस ने बुलावा भेजा है। एक बेटा दिल्ली में रहता है। इससे भी संपर्क करने की कोशिश पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक कांता मार्टिन जुलाई 2019 से मुंगेली जिले की जिला एवं सत्र न्यायधीश थीं। इससे पहले उन्होंने बिलासपुर, कांकेर, दुर्ग, रायपुर में भी सेवा दी थी। वह मूलत: कटनी मध्यप्रदेश की रहने वाली थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो खुदकुशी करने वाली जज कांता मार्टिन की है। लगभग 55 साल की कांता न्यायिक जागरुकता के लिए भी काम करने लिए पहचानी जाती थीं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lA76tx

No comments