बैंक वालों से तंग होकर किसान ने की खुदकुशी https://ift.tt/2JSiseF
तरनतारन के नजदीकी गांव मानोचाहल में सोमवार सुबह कर्ज तले दबे किसान सुखविंदर सिंह (53) ने परेशान होकर जहर खाकर लिया। उसे अस्पताल पहुंचा गया, मगर बाद दोपहर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मंगलवार सुबह किसान का अंतिम संस्कार होगा। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह पन्नू ने बताया कि सुखविंदर ने कुछ साल पहले बैंक से कर्ज लिया था। इसके अलावा उसने आढ़ती से भी ले रखा था।
बैंक वाले कर्ज के भुगतान के लिए उसे बार बार परेशान कर रहे थे। इसी कारण उसने सोमवार को आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार किसान सुखविंदर सिंह (53) निवासी मानोचाहल ने बैंक से 7 लाख रुपए और आढ़ती से 2 लाख रुपए कर्ज लिया था। कोरोना काल के कारण वह कर्ज की किश्तें नहीं चुका पा रहा था। इसी से परेशान होकर उसने सोमवार सुबह 9 बजे खेतों में स्प्रे करने वाली दवाई पी ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kgAHqH
No comments