Breaking News

सासे से सोलंग तक पारंपरिक परिधानों से लोग करेंगे पीएम का स्वागत https://ift.tt/3kYr54J

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 अक्टूबर के कुल्लू दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को डीसी डाॅ. ऋचा वर्मा कुछ अधिकारियों समेत सोलंग घाटी पहुंचीं जहां उन्होंने 3 अक्टूबर काे होने जा रहे पीएम के अभिनंदन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सोलंग मैदान में निर्मित किए जा रहे मुख्य स्टेज व विशिष्ट अतिथियों व दर्शकों के अलग-अलग एनक्लोजर्ज का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैली में भाग लेने वाले सभी अतिथियों व आम लोगों के लिए बैठने की समुचित सुविधा प्रदान करें। प्रधानमंत्री के स्वागत में मुख्यमार्ग पर तथा सोलंग मैदान में होर्डिंग्ज भी स्थापित किए जा रहे हैं। सासे से लेकर सोलंग घाटी तक तीन स्थानों पर लंबी कतारों में पारम्परिक परिधानों में स्थानीय लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।

मोदी के कारगेट में शामिल होंगे 80 वाहन

पीएम मोदी के दौरे को लेकर सचिवालय से 80 सरकारी वाहन कुल्‍लू भेजे गए हैं। ये वाहन प्रधानमंत्री के दो कारगेट में शामिल होंगे। इसके अलावा वीआईपी ड्यूटी के लिए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए इस्तेमाल होंगे। प्रधानमंत्री के कारगेट में 40 वाहन इस्तेमाल होंगे। केवल सरकारी वाहन ही इसमें शामिल रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सोलंगनाला में बन रहा मंच।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GcxKcf

No comments