Breaking News

फ्रूट मंडी में आढ़तियों ने किसानों के समर्थन में प्रदर्शन https://ift.tt/3kUrvcl

फ्रूट मंडी आढ़ती एसोसिएशन की ओर से किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। आढ़तियों ने मंडी में इकट्ठे होकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आढ़तियों ने केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए खेती विधेयक का विरोध किया, जिसको मजदूर, किसान, व्यापारी विरोधी बताते हुए रद्द करने की मांग की गई।

जबकि तलविदर सैनी ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है, जिसका उनके द्वारा विरोध किया जाता है। इस कारण उनके द्वारा किसानों का समर्थन किया गया है। जबकि उनका यह संघर्ष खेती विधेयक के रद्द होने तक जारी रहेगा। इस मौके पर जसविदर सिंह, गुलशन कुमार, हैप्पी, मनी सिंह, अमित कुमार, गुरुदेव सेठी, सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फ्रूट मंडी में आढ़तियों ने भी कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ED3zL0

No comments