Breaking News

कार्यक्रमों की आज से होगी शुरुआत https://ift.tt/3jgx5Fg

17 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती मनाने की रूपरेखा नवयुवक समिति तैयार कर ली है। दो दिन पहले ही समिति ने अग्रसेन जयंती समारोह के कार्यक्रमों की एक पुस्तिका की पीडीएफ ऑनलाइन भी लांच कर चुकी है। अग्रसेन भवन में अग्रबन्धुओं की उपस्थिति में आगामी 10 दिनो तक चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी।
नवयुवक समिति के अध्यक्ष आशीष मित्तल व अंकित बंसल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार भगवान अग्रसेन की जयंती शांतिपूर्वक एवं सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाई जाएगी। समिति द्वारा इस वर्ष सभी प्रतियोगिताएं ऑनलाइन ही कराने का निर्णय लिया है। गुरुवार से अग्रसेन भवन में अग्रबन्धुओं की उपस्थिति में ऑनलाइन कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। नवयुवक समिति के कार्यकारिणी सदस्य आर्यन मित्तल, प्रियश मित्तल, नमन अग्रवाल, निहार गर्ग, अक्षत अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को कान्हा बनो, स्कैच बनाओ एवं दिन शुक्रवार को बॉलीवुड सितारा बनो,पेंटिग बनाओ जैसे प्रतियोगिताओं को ऑनलाइन संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्रसेन जयंती समारोह तक अनेक प्रकार के दर्जनों प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30ks3QG

No comments