Breaking News

कुनकुरी-जशपुर हाइवे का निर्माण नवंबर तक करें पूरा: कलेक्टर https://ift.tt/3jgx5Fg

कलेक्टर महादेव कावरे ने बुधवार काे मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से लोक सेवा गांरटी के लंबित प्रकरण, टीएल के प्रकरण और निर्माण कार्य के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।
बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि बरसात खत्म होने वाला है। अपने विभाग से संबंधित निर्माण कार्य को शुरू कराए। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को कुनकुरी और जशपुर तक बनने वाले एक साइड की सड़क निर्माण के कार्य को नवंबर तक पूर्ण कराने के लिए कहा है। साथ ही लोरो घाट के पास अधिकतर गाड़ी फंसने की शिकायत आती है जिसे देखते हुए बोर्ड में संपर्क नंबर लिखे, ताकि गाड़ी फंसने की स्थिति में मदद की जा सके। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग के अंतर्गत निर्माण कार्य को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण कराए। निर्माण एजेंसी काम में लापरवाही बरतते है तो उनको नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए है। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को नरवा विकास के तहत प्रस्ताव बनाकर जिला पंचायत में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है ताकि कार्य की स्वीकृति दी जा सके। उन्होंने क्रेडा अधिकारी को गौठानों और चारागाह में सोलर पैनल लगाने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे गौठान जहां पानी की सुविधा उपलब्ध है वहां पर सोलर पैनल अनिवार्य रूप से लगवाएं।

दो नई जगहों पर आज से होगी कोरोना की जांच
कलेक्टर ने कहा कि जशपुर के वशिष्ठ कम्यूनिटी हाॅल और भागलपुर सामुदायिक भवन में 1 अक्टूबर से लोगों की सुविधा के लिए कोरोना जांच प्रारंभ किया जा रहा है। इनमें वशिष्ठ कम्यूनिटी हाॅल में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और भागलपुर सामुदायिक भवन में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक कोराेना जांच किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को वार्ड वार लिस्ट बनाने के निर्देश दिए है। साथ ही बैनर पोस्टर के माध्यम से शिविर का प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा गया है। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान करने के लिए भी कहा गया है। 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर ग्राम पंचायतों में भी कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए शासन के मापदंडों का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने कहा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36yskUj

No comments