Breaking News

शिवनगर में बिजली पोल में आया करंट, तीन बच्चों को लगा झटका https://ift.tt/3jgx5Fg

शहर के शिवनगर वार्ड स्थित एक बिजली पोल में करेंट आ गया। आसपास खेल रहे दो बच्चे करंट की चपेट में आने से झटके के साथ दूर जा छिटके। जबकि एक बच्ची करेंट लगने से उसमें चिपक गई थी जिसे उसके दादा ने पोल से अलग किया। मंगलवार को शहर में तेज बारिश के बाद 3 घंटे तक बिजली बंद रही। इसके बाद बिजली आई लेकिन वार्ड में लो वोल्टेज की शिकायत बनी हुई है। इसी बीच यह हादसा हो गया। रात 8 बजे समाचार लिखे जाने तक शिकायत के बावजूद पोल में आ रहे करेंट की शिकायत का समाधान करने बिजली विभाग से कोई नहीं पहुंचा था। शहर के शिवनगर में बुधवार शाम एक गली में बच्चे खेल रहे थे। खेलते खेलते बच्चे बिजली पोल के पास पहुंच गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n5qNL8

No comments