Breaking News

सरकारी स्कूल में दो एयर कंडीशन हाई टेक स्टूडियो समर्पित https://ift.tt/3jgx5Fg

सरकारी प्राइमरी स्कूल खन्ना-8 में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जन्मदिवस पर सरप्रस्त संस्था तथा स्कूल अध्यापकों ने बच्चों की ऑनलाइन क्लासों के लिए 2 एयर कंडीशन हाईटेक ऑनलाइन स्टूडियो तैयार करते हुए स्कूल को समर्पित किए। मुख्य मेहमान के रूप में बीपीईओ खन्ना-1 व 2 मेला सिंह तथा पूर्व पार्षद गुरमीत नागपाल ने शमूलियत की। संस्था सरपरस्त पदाधिकारियों तथा गणमान्यों ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।

मेला सिंह ने कहा कि अध्यापक कोरोना काल के दौरान भी बच्चों को लगातार ऑनलाइन माध्यम से वीडियोज आदि बना कर शिक्षा दे रहे हैं व इस आधुनिक स्टूडियो से बच्चे शिक्षा को ओर बढ़िया तरीके से समझने में सक्षम होंगे। पूर्व पार्षद गुरमीत नागपाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह की सोच के अनुसार सारे समाज को शिक्षित होना जरूरी है।

स्कूल प्रमुख सतवीर सिंह रौणी ने मुख्य मेहमानों, संस्था के सदस्यों का स्कूल की मदद करने पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर परमिंदर चौहान, हरदीप सिंह बाहोमाजरा, हरविंदर हैप्पी, कुशलदीप शर्मा, वरिंदर अग्निहोत्री, नवदीप सिंह, प्रोमिला, मीनू, किरनजीत कौर, अमनदीप कौर, बलवीर कौर, नीलू मदान मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33aT0bs

No comments