Breaking News

स्लीपर बस को सड़क के बीच खड़ी कर बिठा रहे थे सवारी, पुलिस ने की सीज https://ift.tt/3j7ORuj

कस्बे की स्कूल के सामने शनिवार को सड़क के बीच बस खड़ी कर उसमें सवारी बिठाने पर रानीवाड़ा पुलिस ने बस को सीज कर दी। उसमें 30 यात्री थे। इस दौरान बस चालक और पुलिस के बीच करीब एक घंटे तक कहासुनी हुई। पुलिस के मुताबिक बस चालक के पास जरूरत के कागज नही थे। वही जो कागज थे वे फोटो कॉपी किए हुए मिले। जानकारी के मुताबिक भीनमाल से मुंबई जाने वाली बसें इधर से गुजरती हैं। बस चालक सड़क के बीच गाड़ी खड़ी कर सवारी बिठाते हैं, इससे जाम की स्थिति बन जाती हैं। पुलिस की गाडी आने पर भी बस को साइड में नही किया गया। बस का चालान बनाया और उसे थाने ले गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/345jv10

No comments