Breaking News

रिज की तरह लक्कड़ बाजार को बचाने के लिए भी बनेगा माइक्रो पाइल्स का स्ट्रक्चर https://ift.tt/3i4jT4V

रिज की तर्ज पर ही लक्कड़ बाजार को बचाने का मॉडल भी बनेगा। रिज से लेकर डीएवी तक का पूरा हिस्सा धंस रहा है। रिज को पक्का करने के लिए माइक्रो पाइल्स वाले स्ट्रक्चर का डिजाइन आईआईटी रुड़की से बनवाया जा रहा है, इसी तर्ज पर अब लक्कड़ बाजार के लिए भी डिजाइन बनेगा। इस हिस्से को पक्का करने के साथ ही यहां घोड़ों के लिए भी एक डेडिकेटेड ट्रैक भी बनेगा। यह कार्य करीब 22 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा।

एतिहासिक रिज मैदान से लेकर लक्कड़ बाजार में डीएवी स्कूल तक साथ हिस्सा लगातार धंस रहा है। ऐसे में इस पूरी जगह को पक्का किया जाना है। इस काम दो चरणों में किया जाएगा। जिसमें पहला हिस्सा पद्मदेव कॉम्प्लेक्स से लेकर स्कैंडल प्वाइंट की ओर टायलेट तक का है, जबकि दूसरा हिस्सा पदमदेव कॉम्प्लेक्स से लेकर डीएवी स्कूल तक का होगा। इस तरह धंसते हिस्से को पूरी तरह से स्टेबेलाइज किया जाएगा। वहीं, रिज के पद्मदेव कॉम्प्लेक्स से लेकर आगे स्कैडंल प्वाइंट की ओर टायलेट तक के हिस्से की आईआईटी रुड़की से रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है।

अब इसके स्ट्रक्चरल डिजाइन तैयार करवाया जा रहा है। इस स्ट्रक्चर का बेस 19 से 22 मीटर की गहराई से होगा। इस लेवल से रिज मैदान को बचाने के लिए माइक्रो पाइल्स (पिल्लर) पर यह स्ट्रक्चर बनेगा। आईआईटी रुड़की से डिजाइन मिलने के बाद ही स्ट्रक्चर का काम शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही रिज के ड्रेनेज सिस्टम को भी मजबूत किया जाएगा ताकि इस स्ट्रक्चर के अंदर पानी का रिसाव न हो।

आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट के बाद 22 करोड़ रुपए से होगा काम

लक्कड़ बाजार को बचाने के लिए बनने वाले स्ट्रक्चर पर करीब 22 करोड़ रुपए की रकम खर्च की जाएगी। इस हिस्से की मिट्टी और इसके स्ट्रैटा की जांच भी आईआईटी रुड़की से करवाई जा रही है। पीडब्ल्यूडी इस काम को जल्द ही पूरा करेगा। इसकी आईआईटी रुड़की से रिपोर्ट तैयार करवाने के बाद इसका काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

अलग होगा ट्रैक तो रिज पर नहीं फैलेगी घोड़ों से गंदगीः रिज से डीएवी स्कूल तक वाले हिस्से को पक्का के लिए स्ट्रक्चर बनाने के साथ ही यहां पर घोड़ों के लिए भी अलग से एक ट्रैक भी बनाया जाएगा। यह ट्रैक सरफेस से कुछ नीचे रहेगा। इसके साथ ही पैदल चलने वालों के लिए भी अलग से पाथ बनेगा। इसके अलावा यहां नीचे घोड़ों के लिए शेड्स बनाने का भी प्लान है। इस ट्रैक के बनने से रिज पर घुड़सवारी नहीं की जाएगी। अभी रिज पर घुड़सवारी करवाई जा रही है, जिससे यहां पर गंदगी फैल रही है। लेकिन अलग से ट्रैक के बनने से रिज पर घोड़े नहीं जा सकेंगे। इससे रिज भी साफ सुथरा रहेगा।

रिज के आगे लक्कड़ बाजार में डीएवी स्कूल तक के हिस्से को भी पक्का किया जाएगा। इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही घोड़ों के लिए भी अलग से एक ट्रैक बनाया जाएगा और अन्य सुविधाओं को भी डेवलप किया जाएगा। यह कार्य पीडब्ल्यूडी के माध्यम से किया जाएगा, इस कार्य पर करीब 22 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
नीतिन गर्ग, जीएम (टेक्निकल) एसएससीएल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Micro ridge structure will also be built to protect the Lakde market like Ridge


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/335okbs

No comments