Breaking News

कोविडकाल में बैंक न सिर्फ अपने लाभ के मकसद से काम करें बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व भी समझें https://ift.tt/36muPsv

बचत भवन में साेमवार काे बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा एवं जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक उपायुक्त शिमला अमित कश्यप की अध्यक्षता हुई। उपायुक्त ने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को विभिन्न बैंकों द्वारा जून तिमाही तक 642 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए गए वहीं प्राथमिकता क्षेत्र में 579 करोड़ रुपए के ऋण जून तिमाही तक बांटे गए। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के तहत 59 करोड़ रुपए, शिक्षा क्षेत्र के तहत 70 लाख रुपए और आवासीय क्षेत्र के तहत 93 लाख रुपए के ऋण वितरित किए गए।
उन्होंने बैंक अधिकारियों को सरकारी योजनाओं के तहत ज्यादा से ज्यादा ऋण उपलब्ध करवाने के आदेश दिए ताकि कोरोना काल में जिले के नागरिक को योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा सके वहीं बैंक अधिकारियों को सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने की भी अपील की। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत आवेदन करने वाले आवेदकों को ऋण वितरण करने बारे सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि कोविड काल के दौर में सभी बैंक अधिकारियों को ईएमआई ब्याज दर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बैंक न केवल अपने लाभ के मकसद से कार्य करें बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन भी करें। कोविड काल के दौरान बाहर से आए युवाओं के प्रति और अधिक संवेदनशील होने की आवश्यकता है और बेरोजगार युवाओं को ऋण दिलाकर स्वरोजगार प्रदान करने की कोशिश करें। इस अवसर पर यूको बैंक के एलडीएम अशोक कुमार सिंह, एजीएम आरबीआई अवनेश्वर सिंह, नाबार्ड बैंक से एजीएम एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा एवं जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक में मौजूद उपायुक्त अमित कश्यप व बैंक के अधिकारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34b7FCB

No comments