Breaking News

दिल्ली से हेराेइन सप्लाई करने आई अफ्रीकी लड़की गिरफ्तार https://ift.tt/36eY40n

दिल्ली से हेरोइन लाकर सप्लाई करने जा रही लड़की को पुलिस ने भोगपुर में डली मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उससे 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। डीएसपी हरिंदर सिंह मान ने बताया एसआई बिशन सिंह पुलिस मुलाजिमाें के साथ गांव डली के मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। सूचना मिली कि दिल्ली में रहने वाली अफ्रीकी मूल की तस्कर सफेद रंग की कार में हेराेइन सप्लाई करने जा रही है।

आराेपियाें की गिरफ्तारी के लिए सब इंस्पेक्टर नवदीप कौर को भोगपुर के गांव डली भेजा गया। नाकाबंदी के दौरान जालंधर से पठानकोट की तरफ जा रही स्विफ्ट कार नंबर डीएल 1 जेड ए 3657 को रोककर तलाशी ली गई तो विक्टोरिया जेसन के पर्स में से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 29 वर्षीय विक्टोरिया दिल्ली में जेल रोड पर रहती है। ड्राइवर चंद्रमोहन निवासी रामा विहार, दिल्ली को भी गिरफ्तार किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jd4Qav

No comments