अक्टूबर में 8 दिन बैंक बंद एटीएम के भरोसे रहेंगे लोग https://ift.tt/3jgx5Fg
अनलॉक के बीच गुरुवार से अक्टूबर की शुरूआत हो जाएगी। गुरुवार से डेढ़ बजे के बजाय शाम 4 बजे तक कामकाम हो सकेंगे। इस माह से त्योहारी सीजन का दौर शुरू हो जाता है। नवरात्र, दशहरा सहित कई पर्व है। इसलिए सामानों की खरीदारी के लिए लोग पैसा निकालने के लिए बैंकों में पहुंचते है। लॉकडाउन के कारण अभी अधिकतर लोग घरों में रहें। लॉकडाउन में बंदिशें खत्म होने के बाद लोग बड़ी संख्या में बैंकों में पहुंचेंगे।
ऐसा बैंक अफसरों का कहना है। हाल ही में आरबीआई ने अक्टूबर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस अक्टूबर में रविवार, दूसरा व चौथा शनिवार के 2 साथ शासकीय छुट्टी को मिलाकर 8 दिन बैंक बंद रहेंगे।
जानिए, कब-कब बैंक बंद
राष्ट्रीयकृत बैंक प्रमुखों व कर्मचारियों के अनुसार 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के कारण बैंक संबंधित कामकाज नहीं होगा। 3 अक्टूबर को माह का पहला शनिवार होने के कार्यालयीन समय पर कामकाज होगा। फिर 4 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 10 अक्टूबर को माह का दूसरा शनिवार,11 अक्टूबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश, 18 अक्टूबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश, 25 अक्टूबर को रविवार साप्ताहिक अवकाश व इसके बाद ईद-ए-मिलाद में छुट्टी रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30muQZT
No comments