Breaking News

राज्य बिजली बोर्ड पर 70 लाख का ईवे बिल न भरने पर 60 हजार का रुपए का जुर्माना लगाया https://ift.tt/343k1g0

टैक्स चोरी में निजी कंपनियों के साथ-साथ अब सरकारी बोर्ड भी इसमें शामिल हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आबकारी विभाग ने पकड़ा है। राज्य बिजली बोर्ड को इस जुर्म पर जुर्माना भी लगाया गया है। बताया जाता है कि राज्य बिजली बोर्ड सिरमौर जिले से कांगड़ा जिले को बिना ईवे बिल के सामान ला रहा था।

बिजली बोर्ड करीब 70 लाख रुपए का सामान ला रहा था। लेकिन रास्ते में आबकारी विभाग की टीम ने बोर्ड के ट्रक में लदे सामान की चेकिंग की और ईवे बिल मांगा, लेकिन चालक बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर विभाग ने बिजली बोर्ड पर 60 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया। बता दें कि इससे पहले आबकारी विभाग ने 14.50 लाख रुपए का जुर्माना निजी कंपनियों से वसूला था। ये कंपनियां भी बिना ईवे बिल के सामान ले जा रही थी। अब बिजली बोर्ड का सामान भी बिना ई-वे बिल के पकड़ा है।

दूसरे विभागों पर भी नजरः

आबकारी विभाग की अब दूसरे अन्य विभागों पर भी नजर है, जो सामान की खरीद फरोख्त करते हैं। इसमें जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, राज्य आपूर्ति निगम जैसे कई महकमे हैं, जो हर दिन का लाखों करोड़ों का सामान बाहर से लाते हैं। आबकारी एवं कराधान आयुक्त रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि ईवे बिल ना भरने वालों की धरपकड़ के लिए आबकारी विभाग में अपनी मुहिम तेज कर दी है जिसके तहत बिजली बोर्ड पर भी बिना ईवे बिल के सामान ले जाने पर 60 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EI8xpE

No comments