काेराेना से चाैपाल के व्यक्ति की माैत, जिले में 59 नए पॉजिटिव; फिर भी लोग कर हैं नियमों की अनदेखी https://ift.tt/33cmbe4
आईजीएमसी में कोरोना से चौपाल के 67 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हाे गई। व्यक्ति को 20 सितंबर काे आईजीएमसी लाया था। काेराेना से अब तक जिला में 32 मरीजाें की माैत हुई है। जिला शिमला में मंगलवार को कोराना संक्रमण के 59 नए मरीज आएं।
3 संजौली,2 घणाहट्टी, 2 चौड़ा मैदान, 2 ठियोग, 1 कैथू, 1 ब्योलिया, 1 विकासनगर, 3 मामले चक्कर ,1 कसुम्पटी, 1 बैमलोई, 1 कनलोग, 1 कंडाघाट, 3 टिक्कर, 13 रामपुर, 4 रोहडू, 2 मिलिट्री अस्पताल, 4 मामले नेरवा व चौपाल और शिमला में हुए टैस्ट में चंबा का 1 व्यक्ति और ऊना का 1 पॉजिटिव आया। इसके अतिरिक्त 75 सैंपलों के जांच की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
डीसी ऑफिस में नहीं किया जा रहा साेशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन
शिमला डीसी ऑफिस में साेशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हाे रहा है। यहां पर तहसील कार्यालय में काम करवाने आए लाेग एक दूसरे के साथ जुड़े हुए खड़े रहते हैं। जिससे संक्रमण का डर रहता है।
सुगम कार्यालय भी हुआ सील साेमवार काे एसडीएम ग्रामीण काेराेना पाॅजिटिव आए थे। जिसके बाद उनका कार्यालय सील कर दिया गया है।
वहीं अब डीसी ऑफिस स्थित शिमला ग्रामीण सुगम कार्यालय भी सील कर दिया गया है। यहां पर कार्यरत कर्मचारी भी एसडीएम के संपर्क में थे। ऐसे में वह लाेग भी अब क्वारेंटाइन में चले गए हैं। अब अगर उनमें काेई सिम्प्टम आते हैं ताे उनका टेस्ट लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30hVRxx
No comments