Breaking News

बद्दी का एनआरआई चौक 3.70 लाख की हाई मास्क लाइट से होगा जगमग https://ift.tt/2S4kCsq

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के नगर परिषद एरिया के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य जोरों से चल रहे है। शहर में बरसात के समय ड्रेनेज सिस्टम की उचित व्यवस्था न होने के चलते जल भराव की समस्या रहती है। अब इस समस्या को दूर करने के लिए विभिन्न वार्डों के तहत ड्रेनेज सिस्टम को सुधारा जा रहा है। शहर का वार्ड-9 में 2.50 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे है। जिसके तहत बद्दी का एनआरआई चौक पर अंधेरे की समस्या नही रहेगी, नप द्वारा चौक को हाई मास्क लाइटों से जगमग किया जाएगा।

नगर परिषद बद्दी अध्यक्ष नरेंद्र दीपा ने कहा कि वार्ड-9 में विकास जोरों से चल रहा है, एरिया के लोगों को अब विभिन्न दिक्कतों से मुक्त करने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 18 साल व वर्तमान कांग्रेस समर्थित पार्षद के 10 साल में वार्ड-9 में समस्याओं का अंबार लगा हुआ था। भाजपा समर्थित नगर परिषद बनने के बाद ही एरिया का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि अमरावती-हाऊसिंग बोर्ड मार्ग को नए सिरे से बनाया जा रहा है। इसके अलावा दुर्गा माता मंदिर के आगे बरसों से चली आ रही सीवरेज की समस्या का हल, हाउसिंग बोर्ड फेस तीन के मुहाने पर गंदे पानी की समस्या व अन्य समस्याओं को दूर किया जा रहा है।

उन्होंने एरिया पार्षद पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सिर्फ अपने घर के निजी कामों तक सिमट कर रह गई है। वार्ड के लोगों की समस्याओं को हल करवाने को लेकर गंभीर नही है। शुलभ शौचालय का होगा निर्माण...नप चेयरमैन नरेंद्र दीपा, मनोनीत पार्षदों तरसेम चौधरी व पार्षद लोकेश दत्ता ने बताया कि एनआरआई चौक पर 3 लाख 70 हजार रुपये की लागत से एनआरआई चौक पर हाई मास्ट लाईट स्थापित की जा रही है। इसके अलावा साई रोड पर शलभ ग्रुप के साथ मिलकर एक शौचालय भी स्थापित किया जा रहा है, ताकि शहर को गंदगी मुक्त बनाया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Baddi's NRI Chowk will be lit with 3.70 lakh high mask lights


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30dwA7I

No comments