Breaking News

कई साल पुरानी करंसी देने पर दिया 20 लाख देने का झांसा, 3.50 लाख रुपए भी गंवा दिए https://ift.tt/34do5dV

कई बरसों पुराने चलन से बाहर हो चुके नोट व सिक्के खरीदने का झांसा देकर एक व्यक्ति से ठगी की गई है। पीड़ित को पुरानी करंसी खरीदने की एवज में 20 लाख रुपए देने का झांसा दिया गया और इसके लिए विभिन्न शुल्कों के नाम पर 3.5 लाख ऐंठे। लेकिन अब जबकि पैसे नहीं मिले तो पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

ठगी का यह मामला राजधानी के ढली थाना क्षेत्र के तहत जुन्गा के कोटी इलाके का है। पुलिस को दी शिकायत में कोटी के लेखराम शर्मा ने कहा है कि बीते करीब डेढ़ माह से उसे एक युवती फोन कर रही है। युवती ने अपने आपको एक कंपनी का मैनेजर बता रही थी और कहती थी उनकी कंपनी पुरानी करंसी के नोट व सिक्के खरीदती है। लेखराम के पास भी कुछ पुरानी करंसी के नोट व सिक्के थे।

फोन करने वाली युवती ने लेखराम को बताया कि उनको करंसी के बदले अच्छी खासी रकम उनकी कंपनी देगी। ऐसे में लेखराम भी इनको बेचने के लिए तैयार हो गए। इस युवती की बातों में आकर पीड़ित ने व्हाट्सएप पर पुराने सिक्कों और नोटों की डिटेल डाल दी। युवती ने इनकी कीमत 20 लाख बताई और साथ में इसके लिए सिक्योरिटी, टैक्स व अन्य शुल्क के नाम पर एडवांस में 3.5 लाख रुपए की मांग की।

पीड़ित ने भी यह रकम बताए गए बैंक खाते में जमा करवा दी। इसके बाद अब युवती का फोन बंद आ रहा है। ऐसे में शिकायतकर्ता को अपने साथ ठगी का अहसास हो गया।एडिशनल एसपी शिमला प्रवीर ठाकुर ने कहा है कि इस बारे में शिकायत मिली। इसके आधार पर ढली थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36ha81d

No comments