Breaking News

लद्देवाली फाटक पर आरओबी बनाने के लिए लगाए टेंडर खुले, 2 कंपनियों ने किया आवेदन https://ift.tt/2EFzZEv

लद्देवाली आरओबी का काम अगले हफ्ते शुरू होने जा रहा है। रेलवे ओवरब्रिज के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा लगाए टेंडर खुल चुके हैं और 2 कंपनियों ने टेंडर भरे हैं। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी पहले टेक्निकल सर्वे होगा और फिर काम शुरू हो पाएगा। सर्वे साथ में चल रहा है। उम्मीद है कि 3-4 दिन में सर्वे पूरा हो जाएगा।
लद्देवाली फाटक के बाद गुरु नानक पुरा फाटक पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का काम भी सॉयल टेस्टिंग की रिपोर्ट आने के बाद ही शुरू होगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गढ़ा रोड पर भी रेलवे ओवरब्रिज बनाने की तैयार की जा रही है जिसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ विशाल जंगराल ने बताया कि लद्देवाली फाटक के टेंडर तो खुल गए हैं, लेकिन अभी टेक्निकल काम बाकी है। सर्वे के बाद काम शुरू पाएगा। उसके लिए टीमें लगी हुई हैं। चार से पांच दिन इसमें लगेंगे। आरओबी 450 मीटर लंबा होगा और 12 मीटर चौड़ा होगा।

लोगों को फाटक बंद होने और जाम से मिलेगी निजात
लद्देवाली, गुरु नानक पुरा और गढ़ा रोड पर रेलवे ओवरब्रिज तैयार किए जाने हैं। तीनों रेलवे ओवरब्रिज तैयार हो जाते हैं तो लाखों लोगों को फाटक बंद होने और जाम से निजात मिल जाएगी। लद्देवाली फाटक पर बनने वाले आरओबी की कीमत 35 करोड़ रुपए है तो गुरु नानक पुरा और गढ़ा रोड पर आरओबी की कीमत स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 100 करोड़ रुपए आनी है। ये तीनों फाटक सबसे व्यस्त फाटकों में से गिने गए हैं। सबसे ज्यादा व्यस्त लद्देवाली और गुरु नानक पुरा वाल फाटक है। जहां हर 10 मिनट में ट्रेन गुजरती है और 24 घंटे में 130 के करीब ट्रेनें इन फाटकों से गुजरती हैं।

10 किलोमीटर का फासला होगा कम
लद्देवाली फाटक पर आरओबी तैयार होने के बाद होशियारपुर और जंडूसिंघा की तरफ जाने वाले लोगों के लिए 10 किमी का फासला कम हो जाएगा। इससे सबसे ज्यादा फायदा गुरु नानकपुरा, सूर्या एनक्लेव, गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू और शहर से होशियारपुर की तरफ जाने वाले लोगों को मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tender for making ROB at Laddewali gate opened, 2 companies applied


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HF7rMF

No comments