Breaking News

काेराेना से आईजीएमसी में चार माैतें, 10 नए पॉजिटिव https://ift.tt/3kQprSu

आईजीएमसी में रविवार काे चार काेराेना मरीजाें की आइसाेलेशन में माैत हाे गई। इसमें एक शिमला, एक बिलासपुर और तीसरा पेशेंट पांवटा का था। बिलासपुर की कलर तहसील के 60 वर्षीय मरीज काे 20 सितंबर काे आईजीएमसी में एडमिट करवाया गया था। जिसकी रविवार सुबह 5:50 बजे माैत हाे गई। वहीं शिमला के समरकाेट राेहड़ू के 86 वर्षीय व्यक्ति काे 25 सितंबर काे आईजीएमसी में लाया गया था। सुबह 5:39 बजे मरीज ने दम ताेड़ दिया।

जबकि तीसरी मरीज महिला है, पांवटा के काेलर की 68 वर्षीय महिला की भी रविवार सुबह 6:20 बजे माैत हाे गई। वहीं सोलन अस्पताल से रैफर एक महिला की की भी आईजीएमसी में मौत हो गई। चारों मरीजाें काे अन्य बीमारियां भी थी। जिला में रविवार काे 10 काेराेना के नए मरीज अाए। इसमें शहर के 6 हैं। नए मरीजाें में संजौली, मेहली, मल्याणा, कैथू, छोटा शिमला, सिमिट्री, टिक्कर और सोलन से 3 मरीज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HC8HjD

No comments