Breaking News

1 किलो 947 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार https://ift.tt/3kQprSu

जोगेंद्रनगर पुलिस ने नाके के दौरान 1 किलो 947 ग्राम चरस बरामद की है। चरस तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है । जोगेंद्रनगर पुलिस नाग चला के पास आने जाने वाले गाड़ियों को चैक कर रही थी तो घटासनी से जोगेंद्रनगर की ओर आ रहे वाहन को रोका तो कार में एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया तथा जिसे नाम पता बताने व गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा तो बार -2 फोन पकड़कर फोन करने लगा। पूछताछ पर व्यक्ति ने अपना नाम मनीष कुमार गांव सरी डा. कुन्नू त. पधर जिला मण्डी बताया। अभी मनीष कुमार से पूछताछ हो ही रही थी कि अचानक एक मोटरसाइकिल जिस पर दो व्यक्ति सवार थे आई । पु​​​​​​

​लिस पार्टी को देखकर चालक ने एकदम से अपनी मोटरसाईकल को घुमाकर भागना चाहा किन्तु मोटरसाइकिल बन्द हो गई नाके से तकरीबन 30 मीटर दूरी पर दोनों बाइक सवारों को काबू किया गया। चालक ने पूछताछ पर अपना नाम ओम प्रकाश गांव सरी डा. कुन्नू त. पधर जिला मण्डी तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम पता आही चन्द गांव बातासेर डा. बस्सी तहसील गोहर जिला मण्डी बताया । पीछे बैठे व्यक्ति ने अपनी पीठ पर एक पीठू बैग उठा रखा था। कार चालक मनीष कुमार के इस तरह से घबरा जाने व कोई स्पष्ट उतर न दे सकने के कारण इन व्यक्तियों से किसी संदिगध वस्तु अथवा चोरी का सामान होने के अंदेशे के चलते इनकी तलाशी ली तो पीठू की जेव के अन्दर दो पैकेट खाकी रंग की टेप से सील किए हुए पाए गए। दोनों पैकेट के अन्दर चरस बरामद हुई। जिनका वजन 1 किलो 947 ग्राम था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36d9pOo

No comments